W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे चुनावी जनसभा

09:26 AM Apr 20, 2024 IST | Yogita Tyagi
pm मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे चुनावी जनसभा
Advertisement

भाजपा के स्टार प्रचारक PM मोदी शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगते नजर आएंगे। PM नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12:15 बजे महाराष्ट्र के ही परभणी में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक रवाना हो जाएंगे।

  • PM मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे
  • PM मोदी सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगते नजर आएंगे

BJP का मुकाबला कांग्रेस से

कर्नाटक में पीएम नरेंद्र मोदी 3:45 बजे के करीब चिक्कबल्लापुर और शाम को 5:30 बजे बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और NCP (अजित पवार गुट) के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। राज्य में NDA गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के गठबंधन से है। वहीं कर्नाटक में भाजपा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और राज्य में उसका मुकाबला सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×