टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

PM मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे चुनावी जनसभा

09:26 AM Apr 20, 2024 IST | Yogita Tyagi

भाजपा के स्टार प्रचारक PM मोदी शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगते नजर आएंगे। PM नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12:15 बजे महाराष्ट्र के ही परभणी में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक रवाना हो जाएंगे।

BJP का मुकाबला कांग्रेस से

Advertisement

कर्नाटक में पीएम नरेंद्र मोदी 3:45 बजे के करीब चिक्कबल्लापुर और शाम को 5:30 बजे बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और NCP (अजित पवार गुट) के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। राज्य में NDA गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के गठबंधन से है। वहीं कर्नाटक में भाजपा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और राज्य में उसका मुकाबला सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article