PM मोदी आज अंडमान निकोबार के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अंडमान निकोबार के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। यह वार्ता पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे।
10:57 AM Aug 09, 2020 IST | Desk Team
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंडमान निकोबार के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। यह वार्ता पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। यह जानकारी पार्टी ने दी है। इससे पूर्व पीएम मोदी ने बीते चार जुलाई को कई प्रदेशों में कोरोना कार्यों के दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की थी।
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी का अंडमान, निकोबार के कार्यकर्ताओं से बातचीत का यह कार्यक्रम शाम चार बजे से होगा। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना काल में संचालित कार्यों के बारे में अंडमान निकोबार के कार्यकर्ताओं से जानकारी लेंगे। उन्हें लगातार सेवा कार्य संचालित करने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं को कुछ टास्क भी सौंप सकते हैं।
BJP विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड का आरोपी राकेश पांडेय एनकाउंटर में ढेर
Advertisement