W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Trinidad and Tobago में PM मोदी का संबोधन, PM कमला को बताया बिहार की बेटी

08:09 AM Jul 04, 2025 IST | Himanshu Negi
trinidad and tobago में pm मोदी का संबोधन  pm कमला को बताया बिहार की बेटी
PM Modi in Trinidad and Tobago

PM मोदी घाना देश की यात्रा के बाद अब Trinidad and Tobago देश की यात्रा पर है। इस दौरान PM मोदी का बिहार राज्य के अंदाज में भव्य स्वागत हुआ। PM मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को अपने संबोधन के दौरान बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की और प्रवासी भारतीयों के साहस की प्रशंसा भी की। इस दौरान PM कमला प्रसाद-बिसेसर को बिहार की बेटी कहा, बिहार राज्य के साथ उनके पैतृक संबंधों को याद किया और उनसे कैरेबियाई राष्ट्र में गंगा धारा में सरयू और महाकुंभ का जल चढ़ाने का भी अनुरोध किया।

Advertisement

भारतीय जनसभा को किया संबोधित

त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा साहस से भरी है। यहां भारतीय समुदाय के रहने लोगों की कई जड़ें बिहार में हैं, साथ ही जनसभा में उपस्थित कई लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए हैं। बिहार की विरासत न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। PM मोदी ने बिहार राज्य के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि लोकतंत्र, राजनीति, कूटनीति और बेहतर शिक्षा में सदियों पहले बिहार ने दुनिया को ऐसे कई क्षेत्रों में नई दिशा दिखाई थी।

Advertisement

PM मोदी की पहली Trinidad and Tobago यात्रा

PM मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर है और यह त्रिनिदाद और टोबैगो की उनकी पहली यात्रा है। बता दें कि सन् 1999 के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह कैरेबियाई देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इस यात्रा के लिए वहीं की PM कमला प्रसाद-बिसेसर ने PM मोदी को निमंत्रण दिया था।

Advertisement

Also Read: अमेरिकी संसद से पास हुआ Big Beautiful Bill, जानें क्यों खास है यह बिल

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×