W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी की नीतियों और योजनाओं ने गरीबों के जीवन को बदला: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

08:37 AM Mar 04, 2024 IST | Yogita Tyagi
pm मोदी की नीतियों और योजनाओं ने गरीबों के जीवन को बदला  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं ने देश में गरीब लोगों के जीवन को बदल दिया है। ओम बिरला ने कहा, PM मोदी में लोगों का विश्वास इस लोकतंत्र में एक नया अध्याय लिखेगा। PM मोदी ने सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाए हैं। उनकी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से, गरीब लोगों के जीवन और बुनियादी ढांचे में भारी बदलाव आया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरल आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से कोटा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

  • PM मोदी की नीतियों ने देश में गरीबों के जीवन को बदला है- ओम बिरला
  • PM मोदी में लोगों का विश्वास इस लोकतंत्र में एक नया अध्याय लिखेगा- ओम बिरला
  • PM मोदी ने सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाए हैं- ओम बिरला

पहली सूची में 15 उम्मीदवार

शनिवार को भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में राजस्थान के 15 उम्मीदवारों में बिरला, चार केंद्रीय मंत्री और एक पैरालिंपियन शामिल हैं। राजस्थान में 25 संसदीय क्षेत्र हैं। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए महेंद्रजीत मालवीया और ज्योति मिर्धा को टिकट दिया। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और मौजूदा सांसद दुष्यंत सिंह को भी झालावाड़ बारां से एक बार फिर टिकट दिया। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। पहली सूची के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 195 उम्मीदवारों में से 34 केंद्र और राज्यों के मंत्री हैं।

PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

पहली सूची की घोषणा करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, पीएम मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, भाजपा सांसद बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा सांसद तापिर गाओ अरुणाचल पूर्व से और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे। तावड़े ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 195 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूची में 47 युवा उम्मीदवार, 28 महिला उम्मीदवार, 27 अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवार, 18 अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवार और 57 ओबीसी/पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×