Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

झारखंड के गढ़वा जिले में 4 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

पीएम मोदी की रैली को लेकर गढ़वा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

02:01 AM Nov 02, 2024 IST | Pannelal Gupta

पीएम मोदी की रैली को लेकर गढ़वा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को झारखंड के गढ़वा जिले में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे। उनकी रैली को लेकर पार्टी और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। एसपीजी की टीम ने भी सभा स्थल का मुआयना किया है।

Advertisement

तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

गढ़वा शहर के विशाल मैदान में पीएम मोदी की सभा 4 नवंबर को होगी। वह लगभग 11.30 बजे पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक यहां रुकेंगे। शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की जा रही है। सभा स्थल से कुछ दूरी पर हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। पूरे सभा स्थल की बल्लियों के सहारे बेरिकेडिंग की जा रही है। एसपीजी की टीम गढ़वा पहुंचकर सभा स्थल की सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं। जिले के डीसी, एसपी और एसपीजी ने जिला प्रशासन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एक टीम बनाकर सभी अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण भी किया।

पीएम मोदी 4 नवंबर को जाएंगे गढ़वा

गढ़वा के डीसी शेखर जमुवार ने बताया, पीएम मोदी 4 नवंबर को गढ़वा आएंगे। चुनाव आयोग की शर्त के अनुसार, हम सारी तैयारियां कर रहे हैं। आज एसपीजी की टीम भी आ गई है। सभी बारीकियों पर नजर रखी जा रही है। सभा स्थल की चेकिंग के लिए डॉग स्क्वॉड को भी लाया गया है, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो।

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। आगामी 4 नवंबर को उनका प्रदेश में आगमन हो रहा है और उनकी दो चुनावी जनसभाएं प्रस्तावित हैं। गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे। उनकी कल तीन जनसभाएं भी होनी हैं। भाजपा के तमाम बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा करने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article