Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM मोदी का विजन है साल 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना - BJP

भाजपा सांसद एस.पी. सिंह बघेल ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा सांसद ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना है…

05:58 AM Nov 28, 2024 IST | Shera Rajput

भाजपा सांसद एस.पी. सिंह बघेल ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा सांसद ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना है…

भाजपा सांसद एस.पी. सिंह बघेल ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना

भाजपा सांसद ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र और नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाना है। हम लोग इसी बारे में सोच रहे हैं और काम कर रहे हैं। जब देश आजादी के 100 साल मना रहा होगा तो भारत नंबर-1 अर्थव्यवस्था बन चुका होगा। लेकिन विपक्ष सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहता है।

भाजपा देश में आग लगाना चाहती है – सपा नेता

सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा था कि भाजपा देश में आग लगाना चाहती है।

संभल हिंसा पर भाजपा सांसद ने कहा है कि अदालत के आदेश के अनुपालन में एक सर्वेक्षण दल जामा मस्जिद गया था। हालांकि, टीम सर्वेक्षण नहीं कर सकी और न ही साक्ष्य एकत्र कर सकी, क्योंकि कुछ सांप्रदायिक लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और आत्मरक्षा में उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी।

संभल हिंसा मामले में पुलिस ने 31लोगों को किया गिरफ्तार

संभल हिंसा मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 31 हो गई है। जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान आमिर पठान, मोहम्मद अली और फैजान अब्बासी के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों ने पुलिस को 50 और दंगाइयों के बारे में बताया है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 45 उपद्रवियों के पोस्टर जारी

पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 45 उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए थे। पुलिस ने मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो के आधार पर 100 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित किया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article