PM Modi ने सोशल मीडिया छोड़ने पर किया ऐसा ट्वीट, ट्रेंड होने लगा #NoModiNoTwitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन्स देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर बहुत तगड़ी है। बीते सोमवार को पीएम मोदी ने ऐसा ट्वीट
08:34 AM Mar 03, 2020 IST | Desk Team
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन्स देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर बहुत तगड़ी है। बीते सोमवार को पीएम मोदी ने ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद लोगों में हलचल मच गई। चलिए मोदी जी के ट्वीट के बारे में आपको बताते हैं।
पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, इस संडे, सोशल मीडिया के अपने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट्स को छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं। आप सभी को आगे जानकारी दूंगा। पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया। पीएम मोदी से लोगों ने गुजारिश करनी शुरु कर दी कि वो ऐसा न करें। इसके बाद #NoModiNoTwitter ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हो गया।
Advertisement
ऐसा क्यों कहा मोदीजी ने?
छोड़ देंगे हम भी ट्विटर
ना छोड़ें सोशल मीडिया
ऐसा मत करिए सर
खुश और दुखी हैं सब बेवजह
अभी ना जाओ छोड़कर
छात्र पहले परीक्षा से
प्रेरणा हैं आप भारतीयों की
ऐसा हम भी करेंगे
मत करिए ऐसा सर
मोदी करेंगे ऐसा
पीएम मोदी के फॉलोअर्स की बात करें तो ट्विटर पर 5 करोड़ 33 लाख हैं। वहीं 2372 लोगों को मोदी जी खुद फॉलो करते हैं। फेसबुक पेज पर मोदी जी के 4 करोड़ 47 लाख 33 हजार 955 लाइक्स हैं। हालांकि फॉलोवर्स उनके 4 करोड़ 46 लाख 10 हजार 232 हैं। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 3 करोड़ 52 लाख लोग फॉलोअर्स हैं। जबकि यूट्यूब पर 45 लाख 10 हजार सब्सक्राइबर्स मोदी जी के हैं।
Advertisement