टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारराजस्थानपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

73 साल के हुए PM Narendra Modi, देशभर से जन्मदिन की मिल रही शुभकामनाएं, Rahul Gandhi ने भी किया Wish

02:31 PM Sep 17, 2023 IST | Ritika Jangid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 73 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा हैं और उनके के लिए मंदिर में मनोकामना भी मांग रहे हैं। तो वहीं कोई कलाकार  पीएम को विश करने करते हुए उनकी तस्वीर रेत पर बना रहा है। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी अपने प्रमुख नेता के बर्थडे पर 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' भी शुरू कर रही हैं।

Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश-दुनिया से उन्हें बधाई मिल रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी जन्मदिन की बधाई दी हैं। साथ ही, विपक्ष के नेताओं सांसद राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी पीएम को जन्मदिन की बधाई दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीएम मोदी को शुभकामनाएँ देते हुए लिखती हैं- भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें।


पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लिखते हैं- भारत के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री, श्री  @narendramodi  जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया हैं।


वहीं ट्वीट करते हुए आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

बता दें, पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि नाम से इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने द्वारका-सेक्टर 25  मेट्रो स्टेशन का भी उद्घाटन किया हैं।

Advertisement
Next Article