For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नए साल पर पीएम Narendra Modi पहुंचेगे Keral, जनसभा में होंगी करीब 2 लाख महिलाएं, इसलिए होगा कार्यक्रम

08:15 AM Dec 16, 2023 IST | R.N. Mishra
नए साल पर पीएम narendra modi पहुंचेगे keral  जनसभा में होंगी करीब 2 लाख महिलाएं  इसलिए होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो जनवरी को यहां एक ‘विशाल सभा’ को संबोधित करेंगे। पार्टी का दावा है कि इसमें विभिन्न क्षेत्रों की दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने शुक्रवार को कहा कि इस कार्यक्रम का नाम ‘स्त्री शक्ति समागमम’ रखा गया है और इसका आयोजन प्रदेश इकाई ने संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के लिए किया है।

Highlights Points

  • केरल मन पीएम मोदी सम्बोधित करेंगे विशाल जनसभा
  • करीब दो लाख महिलाओं के शामिल होने का दावा
  • थेक्किनकाडु मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम

भाजपा नेता के. सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा कि विधेयक के ऐतिहासिक रूप से पारित होने के बाद न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, मनरेगा और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पृष्ठभूमि की महिलाएं यहां थेक्किनकाडु मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।

भाजपा केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने खा कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री को केरल की ओर शुभकामना देना है, जिनके नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया। उन्होंने दावा किया कि इसमें दो लाख महिलाएं शामिल होंगी और दक्षिणी राज्य में किसी अन्य राजनीतिक दल ने महिलाओं की इतनी व्यापक मौजूदगी वाले कार्यक्रम का आयोजन कभी नहीं किया है। एक सवाल के जवाब में सुरेंद्रन ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री केवल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के CM के रूप में ली शपथ, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा बने उपमुख्यमंत्री

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×