For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लोकसभा चुनाव के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम का अभियान तेज होगा: जेपी नड्डा

05:27 PM Apr 23, 2024 IST | Ayush Raj
लोकसभा चुनाव के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम  का अभियान तेज होगा  जेपी नड्डा

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ‘परिवारवादी और भ्रष्ट’ पार्टियों का एक समूह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद तेज हो जाएगा। नड्डा मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

Highlights:

  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ‘परिवारवादी और भ्रष्ट’ पार्टियों का एक समूह है
  • नड्डा मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे

जेपी नड्डा ने कहा कि

उन्होंने दावा किया कि कोयला, दूरसंचार, पनडुब्बी और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले सहित कई घोटाले पिछले कांग्रेस शासन के दौरान हुए थे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी विकास कार्यों में लगे हुए हैं, जबकि दूसरी ओर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन है जो ‘परिवारवादी और भ्रष्ट दलों’ का एक समूह है। नड्डा ने कहा, ‘‘सभी घोटालेबाज एक-दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए। जब ​​उनकी रैलियां आयोजित की जाती हैं, तो वे दो कुर्सियां ​​​​खाली रखते हैं। वे कहते हैं, ये हमारे मुख्यमंत्रियों के लिए कुर्सियां ​​​​हैं जो जेल में हैं। चार जून का इंतजार करें, भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी जी का अभियान शुरू होगा। यह अधिक तीव्र होगा और लोगों को दंडित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें.. मुख़्तार अंसारी की मौत हृदय गति रुकने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

इंडिया गठबंधन पर बरसे नड्डा

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन अपने-अपने परिवारों और भ्रष्ट लोगों को बचाने में लगी पार्टियों का गठबंधन है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘एक तरफ मोदी जी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ, ‘इंडिया’ गठबंधन या घमंडिया गठबंधन की परिवारवादी पार्टियां कह रही हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस ने जमीन, आकाश और समुद्र को भी नहीं छोड़ा और तीनों लोकों में घोटाले किये।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×