Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PoK कार्यकर्ता का UN से आग्रह, PAK को हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार करने से रोकें

जनेवा में संयुक्त राष्ट्र में बोलते हुए राजा ने कहा, हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों ने संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करते हैं कि पाक को हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार करने से रोकें।

12:10 PM Sep 25, 2020 IST | Desk Team

जनेवा में संयुक्त राष्ट्र में बोलते हुए राजा ने कहा, हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों ने संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करते हैं कि पाक को हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार करने से रोकें।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) कार्यकर्ता मोहम्मद सज्जाद राजा ने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे अत्याचारों का मामला उठाया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे व्यवहार को रोकने का आग्रह किया। 
Advertisement
जनेवा में संयुक्त राष्ट्र में बोलते हुए राजा ने कहा, हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों ने संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करते हैं कि पाक को हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार करने से रोकें। आजाद कश्मीर चुनाव अधिनियम (2020) ने हमारे राजनीतिक, नागरिक और संवैधानिक अधिकारों को छीन लिया है। हम अपने ही घर में देशद्रोही माने जाते हैं।

गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव की घोषणा होने पर भारत ने पाकिस्तान पर क्यों साधा निशाना

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान जम्मू और कश्मीर में सीमा के दोनों तरफ से युवाओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में सीमा के दोनों ओर निर्दोष युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा है, जिससे भारत के साथ युद्ध में उन्हें मदद मिल रही है। पाकिस्तान पीओके से आतंकी कैंप चलाता है। 
राजा ने कहा कि कथित आज़ाद कश्मीर में राजनीतिक व्यव्स्था का विरोध करने वालों के गले पर पाकिस्तानी बूट है। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान में होने की सजा भुगत रहे हैं। पाकिस्तान वहां पर चुनाव कराने की नौ​टंकी कर रहा है जिसे 10 प्रतिशत मुसलमानों का समर्थन भी नही है।
Advertisement
Next Article