टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

म्यांमार में पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया, आंसू गैस के गोले दागे

म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है और तख्तापलट के विरोध में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को समाप्त कराने के लिए राजधानी में आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं।

02:41 PM Feb 28, 2021 IST | Desk Team

ऐसी खबरें हैं कि पुलिस ने म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में गोलियां चलाईं और प्रदर्शनकारियों को सड़कों से उठाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे तथा पानी की बौछारें छोड़ीं। प्रदर्शनकारी देश की नेता आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने की मांग कर रहे हैं। 
सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जिनमें गोलियों के खोखे दिखाई दे रहे हैं। दक्षिणपूर्वी म्यांमा के छोटे से शहर दावेई में भी सुरक्षा बलों ने हिंसक कार्रवाई की। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार एक प्रदर्शन रैली के दौरान तीन लोग मारे गए, हालांकि मारे गए लोगों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 
रविवार को हिंसा उस वक्त भड़की जब मेडिकल के छात्र राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाल रहे थे। घटना की जारी हुई तस्वीरों और वीडियो में प्रदर्शनकारी उस वक्त भागते दिख रहे हैं जब पुलिस ने उन पर सख्ती की। राजधानी में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सड़कों पर गोलियों की आवाजें सुनी गईं और माना जा रहा है कि भीड़ पर ‘स्मोग ग्रेनेड’ भी फेंका गया। 

नए साल में भारत का मिशन सफल, अमेजोनिया-1 समेत 18 अन्य उपग्रहों ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

Advertisement
Next Article