Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वियना में गोलीबारी के सिलसिले में पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में एक बंदूकधारी ने सोमवार की शाम को, लॉकडाउन लागू होने से पहले लोगों पर गोलीबारी कर दी।

03:24 PM Nov 04, 2020 IST | Desk Team

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में एक बंदूकधारी ने सोमवार की शाम को, लॉकडाउन लागू होने से पहले लोगों पर गोलीबारी कर दी।

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में एक बंदूकधारी ने सोमवार की शाम को, लॉकडाउन लागू होने से पहले लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस मामले पर गोलीबारी के सिलसिले में कई पुलिस छापों के बाद कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। 
Advertisement
बीबीसी के मुताबिक, एक बयान में, ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहमर ने कहा कि 20 वर्षीय इस्लामिस्ट बंदूकधारी कुजतिम फेजजुलई से जुड़े 14 लोगों को वियना एरिया, सेंट पॉल्टन टाउन और लिन्ज सिटी से गिरफ्तार किया गया है। फेजजुलई को पुलिस द्वारा उस समय गोली मार दी गई थी जब उसने सोमवार शाम को वियना के साइटेनस्टेटेनगास सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) के पास राहगीरों पर गोली चलाई थी। 
बंदूकधारी अप्रैल 2019 से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के जिहादियों में शामिल होने के लिए सीरिया की यात्रा करने की कोशिश कर रहा था। नेहमर ने कहा कि हालांकि एक दूसरे हमलावर के शामिल होने का कोई संकेत नहीं था, लेकिन संभावना को तुरंत खारिज नहीं किया जा सकता है। 

अर्नब की गिरफ्तारी पर संजय राउत बोले – सरकार ने कभी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की

Advertisement
Next Article