नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह की कीमती चीजें चोरी करने के आरोप में पुलिस ने की गिरफ़्तारी !
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह से जुडी हाल ही में एक खबर सामने आई थी जब उन्होंने पुलिस कंप्लेंट की थी। दरअसल, रोहनप्रीत सिंह का कीमती सामान होटल के कमरे से चोरी हो गया था। इस मामले में अब पुलिस ने होटल में ही काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
01:08 PM May 17, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह से जुडी हाल ही में एक खबर सामने आई थी जब उन्होंने पुलिस कंप्लेंट की थी। दरअसल, रोहनप्रीत सिंह का कीमती सामान होटल के कमरे से चोरी हो गया था। रोहनप्रीत सिंह का ऐप्पल आईफोन, डायमंड की अंगूठी, आई वॉच, कैश और काफी सामान किसी ने होटल से उठा लिया था। इस मामले में पुलिस ने छानबीन की और उनके हाथ अब बड़े सबूत लगे है।
Advertisement
बता दे, रोहनप्रीत सिंह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के नजदीक एक फेमस होटल में ठहरे हुए थे, जहां उनके साथ ये घटना घटी। सोने से पहले तक उनके पास उनकी आई वॉच, एप्पल आईफोन और हीरे की अंगूठी और बाकी सामान था। सोते समय उन्होंने ये सारा सामान पास में रखी टेबल पर रख दिया। सुबह उठकर देखा तो टेबल से सारा सामान गायब था।
खबरों की माने तो, इस मामले में अब पुलिस ने होटल में ही काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अब तक सामान की रिकवरी नहीं हुई है। आरोपियों की पहचान फूल चंद और दीपक के रूप में हुई है और दोनों होटल के छोटे मोटे काम करते हैं।
जानकारी के अनुसार, मंडी पुलिस ने रविवार को दोनों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया था। दोनों से पूछताछ हुई और सोमवार को दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की खबर कन्फर्म हो चुकी है।
वही अब इंतज़ार है कि पुलिस कब इस मामले की तहकीकात खत्म करेगी और कब रोहनप्रीत सिंह को अपना खोया हुआ कीमती सामान वापिस मिलेगा। हालांकि, मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है।
Advertisement