Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली फातिमा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएम योगी को धमकी देने वाली फातिमा खान गिरफ्तार, मानसिक स्थिति ठीक नहीं

10:41 AM Nov 03, 2024 IST | Pannelal Gupta

सीएम योगी को धमकी देने वाली फातिमा खान गिरफ्तार, मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Threat to CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार सुबह जान से मारने की धमकी देने के मामले में एटीएस ने के ठाणे के उल्हासनगर में एक महिला को पकड़ कर मुंबई लाई है।आईटी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है।

महिला को मिला नोटिस

गिरफ्तार महिला का मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उसकी मानसिक जांच कराएगी। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद नोटिस दिया गया है। महिला की उम्र 24 साल है। महिला ने मुंबई पुलिस को दी धमकी में कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे।

कौन है योगी को धमकी देने वाली फातिमा खान?

बताया जा रहा है कि फातिमा महाराष्ट्र के ठाणे के उल्हासनगर की रहने वाली है। उसके पिता का लकड़ी के कारोबारी हैं। पुलिस के मुताबिक फातिमा पढ़ी-लिखी है, लेकिन मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उसने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी क्यों दी, अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर यह संदेश आया था। जिसमें लिखा है, अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया, तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। दरअसल बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। खुलासा हुआ कि इस हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था।

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को मैसेज कर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने इस धमकी की जानकारी यूपी पुलिस को दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article