Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुरदासपुर : 4 घंटे पुलिस के साथ मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग, गैंगस्टर रंजोत सिंह गिरफ्तार

पंजाब के गुरुदासपुर में शनिवार को पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। जिले के बटाला के पास एक गांव में लगभग 4 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

03:03 PM Oct 08, 2022 IST | Desk Team

पंजाब के गुरुदासपुर में शनिवार को पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। जिले के बटाला के पास एक गांव में लगभग 4 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब के गुरुदासपुर में शनिवार को पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। जिले के बटाला के पास एक गांव में लगभग 4 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। गैंगस्टर समेत कुल तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।
Advertisement
गन्ने के खेतों से पुलिस पर फायरिंग 
जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस गैंगस्टर को पकड़ने के लिए बोझा गांव गई थी जहां गैंगस्टर की तरफ से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गईं। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गन्ने के खेतों में छिपे हुए बदमाश ने पुलिस पर लगातार फायरिंग की। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी थी।
मुठभेड़ पर बटाला एसएसपी सतिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग की। 
एसएसपी ने कहा कि गन्ने के खेतों से जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल हो गया। उसके पास से 2 पिस्तौल बरामद हुई है। उसने पुलिस पर 25-30 राउंड फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी करीब 30-40 राउंड फायरिंग की। इसमें कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। आगे की जांच की जा रही है
Advertisement
Next Article