Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बेगूसराय में 10 लोगों को गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 40 मिनट तक हुई थी बेखौफ फायरिंग

बिहार के बेगूसराय जिलें में हुए गोलीकांड को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला बोल रही है। राज्य में जंगलराज रिटर्न्स तक की बात हो रही है।

01:23 PM Sep 16, 2022 IST | Desk Team

बिहार के बेगूसराय जिलें में हुए गोलीकांड को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला बोल रही है। राज्य में जंगलराज रिटर्न्स तक की बात हो रही है।

बिहार के बेगूसराय जिलें में हुए गोलीकांड को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला बोल रही है। राज्य में जंगलराज रिटर्न्स तक की बात हो रही है। लेकिन अब पुलिस ने भी कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
Advertisement
पुलिस के बयान के अनुसार, दो आरोपी बेगूसराय और दो बाकी बचे आरोपी झाझा से अरेस्ट हुए है। सभी मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले ही थे। पुलिस ने गुरुवार की शाम सभी को अरेस्ट किया था। अब उनसे पूछताछ हो रही है। 
10 लोगों को मारी गई थी गोली 
बता दें, ये घटना बेगूसराय में मंगलवार के शाम में घटी है , जहां चारों आरोपी बाइक पर बैठकर नेशनल हाइवे 28 से गुजर रहे थे और उनके रास्ते में जो भी व्यक्ति आ रहा था , वो उसपर गोली चला दे रहे थे। बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी। आरोपियों ने तकरीबन 30 किमी तक गोलियां चलाई थी। 
हालांकि, रास्ते  में बदमाश चार थाना इलाके से गुजरे थे, लेकिन उन्हें कोई पुलिसवाला गिरफ्तार नहीं कर पाया था। जिसके बाद नीतीश सरकार ने जिम्मेदार सात पुलिसकर्मियों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया था। डीआईजी ने इस मामले में अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम का भी ऐलान किया था। 
Advertisement
Next Article