Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुलिस ने 40 kg अफीम के साथ 3 तीन लोगों किया गिरफ्तार

NULL

05:15 PM Aug 24, 2017 IST | Desk Team

NULL

ये मामला जम्मू & कश्मीर का है जहां दक्षिण कश्मीर में पुलिस ने मादक पदार्थ का धंधा करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 किलोग्राम अफीम की डंठल जब्त की है।

एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले में मरहम पर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित जांच के दौरान पुलिस दल ने कल पंजाब की नम्बर प्लेट वाले एक ट्रक को रोका। उन्होंने कहा कि ट्रक की जांच करने पर 28 किलोग्राम अफीम की डंठल जब्त हुई।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। कुलगाम जिले में एक अन्य मामले में, जम्मू में पंजीकृत नम्बर प्लेट वाले एक वाहन को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर सुरंग पुलिस चौकी पर नियमित जांच के लिए रोका गया।

वाहन में सवार हरमेश लाल और चरनजीत सिंह के कब्जे से 12 किलोग्राम अफीम डंठल जब्त की गई। दोनों पंजाब के गड़ी नौहशेर के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article