For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rahul Gandhi पर विवादित बयान के खिलाफ केंद्रीय मंत्री समेत चार की पुलिस में शिकायत दर्ज

01:35 PM Sep 18, 2024 IST | Pannelal Gupta
rahul gandhi पर विवादित बयान के खिलाफ केंद्रीय मंत्री समेत चार की पुलिस में शिकायत दर्ज

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले चार नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में ये भी आरोप लगाया है की राहुल गांधी को मारने की धमकी दी गई है।

Highlights

  • Rahul Gandhi पर विवादित बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज
  • 'राहुल गांधी को बोला गया आतंकवादी'
  • 'देश हित की बात करने वाले राहुल की आवाज से नफरत'

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने भाजपा नेता पर लगाया आरोप

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने बुधवार सुबह दिल्ली के तुगलक रोड थाने में यह शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने दिल्ली में पिछले सप्ताह राहुल गांधी(Rahul Gandhi) को जान से मारने की धमकी दी है। माकन के मुताबिक, भाजपा नेता ने कहा था कि राहुल गांधी संभल जाओ नहीं तो आपका भी वही हाल हुआ होगा जो आपकी दादी का हुआ था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय माकन को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया, पवन कुमार बंसल की लेंगे जगह

इंदिरा गांधी जी ने अपनी सीने पर 34 गोलियां खाई थीं- अजय माकन

तुगलक रोड पुलिस थाने के बाहर मौजूद अजय माकन ने मीडिया से कहा, हम सभी जानते हैं कि इंदिरा गांधी जी ने अपनी सीने पर 34 गोलियां खाई थीं और शहीद हुई थीं। राजीव गांधी ने शांति वार्ता शुरू की थी, इस वजह से उनके शरीर के चिथड़े उड़ा दिए गए। राहुल गांधी के परिवार ने देश के लिए शहादत दी और आज राहुल गांधी जी को यह कहा जाता है कि आप संभल जाओ वरना आपका भी वही हाल होगा।

उसने उसे चुना, उसने उसे गोली मार दी

देश हित की बात करने वाले राहुल की आवाज पसंद नहीं- अजय माकन

माकन का कहना था कि भारत के अंदर राजनीति इससे नीचे नहीं गिर सकती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने न तो इस बयान की निंदा की, न ही इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की। उन्होंने कहा, इसके बाद भाजपा के सहयोगी दल के नेता ने कहा कि जो राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की जुबान काटेगा उसको 11 लाख रुपये मिलेंगे। आपको जिसकी बात अच्छी न लगे, राहुल गांधी की आवाज पसंद नहीं क्योंकि वह वह देश हित की बात करते हैं, गरीबों की, मजदूरों की बात करते हैं। इसीलिए आप उनकी जुबान काटने की धमकी दे रहे हैं।

Rahul Gandhi को बोला गया आतंकवादी

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हमारे नेता राहुल गांधी पिछड़ों के, दलितों के, गरीबों के हितों की आवाज को उठाते रहेंगे। अजय माकन ने कहा कि भारत सरकार के एक मंत्री (रवनीत सिंह बिट्टू ) ने राहुल गांधी को इसलिए आतंकवादी कह दिया क्योंकि राहुल गांधी जो बातें बोल रहे हैं, वह उनको पसंद नहीं। इसलिए आज हमने पुलिस में शिकायत दी है, ताकि इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यह सीधे-सीधे जान मारने की धमकी है।कांग्रेस ने चार लोगों के खिलाफ यह शिकायत दी है जिनमें केंद्रीय मंत्री के अलावा दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक, महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक और उत्तर प्रदेश के एक मंत्री का नाम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×