टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, पीछे हटने की चेतावनी

किसानों ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर अपना मार्च फिर से शुरू करने की कोशिश की।

08:44 AM Dec 08, 2024 IST | Ranjan Kumar

किसानों ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर अपना मार्च फिर से शुरू करने की कोशिश की।

किसानों ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर आज शंभू प्रोटेस्ट साइट से दिल्ली तक अपना मार्च फिर से शुरू करने की कोशिश की। हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोक दिया। किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पें भी हुईं। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। फिलहाल दिल्ली चलो मार्च रोक दिया है। पुलिस ने दावा किया कि किसान एक भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे थे, न कि 101 किसानों के जत्थे के रूप में। पुलिस ने कहा कि उनके पास 101 किसानों की एक सूची है, जिन्हें दिल्ली कूच की अनुमति दी जानी है। किसानों का पहचान-पत्र देखने के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति देंगे।

पंजाब-हरियाणा सीमा पर बढ़ा दी गई सुरक्षा

किसानों के दिल्ली की ओर मार्च करने के नए प्रयास को देखते हुए पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकेड्स लगाए गए हैं। शंभू-खनोरी बॉर्डर पर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश भी लागू है, जो पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाती है। दोनों सीमाओं पर सुरक्षा बलों की 13 टुकड़ियां तैनात हैं। इंडियन रिजर्व बटालियन, रैपिड एक्शन फोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और हरियाणा पुलिस के जवान शंभू और खनोरी बॉर्डर पर तैनात किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article