Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार और उसकी बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या मामले में जांच में जुटी पुलिस

NULL

01:38 PM Sep 24, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना : पंजाब के प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबारों के साथ लंबे समय से जुड़े रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार स. के.जे. सिंह और उनकी बुजुर्ग माता गुरचरण कौर का आज दोपहर कुछ अज्ञात व्यकितयों द्वारा उनके साहिबजादा अजीत सिंह नगर – मोहाली में स्थित रिहाइशी स्थल पर कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। स. के.जे. सिंह मोहाली स्थित फेस 3 बी.2 में अपनी बुजुर्ग माता के साथ अकेले रहते थे। के.जे. सिंह ने प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रैस और टाइमस आफ इंडिया के अलावा दा ट्रिब्यून में भी काफी लंबे समय काम किया है।

उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम और दूरदर्शता के चलते अखबारों की सुर्खिया बटोरते हुए विशेष पाठकवर्ग में स्थान बनाया था। इस हत्या की जानकारी मिलने के पश्चात जहां पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के पत्रकारों में काफी रोष पाया जा रहा है। क ई वरिष्ठ पत्रकारों की मांग उपरांत पंजाब सरकार ने बिना समय गवाएं इस हत्याकांड के दोषी व्यक्तियों को पकडऩे के लिए एक एसआईटी गठित किए जाने की घोषणा कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जिस कोठी में यह मर्डर हुए है, एकत्रित जानकारी अनुसार चोरी के इरादे से लुटेरों द्वारा मां-बेटे का बेरहमी से कत्ल किया गया है। पत्रकार के.जे. सिंह की गर्दन पर कातिलाना हमला हुआ है जबकि उनकी बुजुर्ग मां की गर्दन दबाने से सांस रूकने के कारण मृत हो जाना बताया जा रहा है। के.जे सिंह की आयु 60 के करीब थी जबकि उनकी मां की आयु 89 बताई जा रही है।

फिलहाल इस हत्याकांड की सूचना पाकर पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही आरंभ करते हुए लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। चोरी के इरादे से आएं लुटेेरे कैसे घर में घुसे, इसकी जांच पुलिस करने में जुटी है। यह भी पता चला है कि घर के अंदर एलईडी समेत पत्रकार की कान-कार गायब पाई गई है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article