टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बेंगलुरू में ठहरे विधायकों से मिलने गए मंत्रियों से पुलिस ने की अभद्रता !

मध्यप्रदेश से बेंगलुरू गए 19 विधायकों से मुलाकात करने गए राज्य सरकार के मंत्रियों जीतू पटवारी व लाखन सिंह यादव ने कर्नाटक पुलिस पर धक्का-मुक्की व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने वीडियो जारी कर कर्नाटक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

06:23 PM Mar 12, 2020 IST | Shera Rajput

कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद विवेक तन्खा सहित अन्य नेताओं ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को एक वीडियो जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के पिता के साथ मंत्री जीतू पटवारी व लाखन सिंह यादव बेंगलुरू गए। ये नेता जब उस रिसॉर्ट में पहुंचे, जहां 19 विधायकों को ठहराया गया है, तब इनके साथ अभद्रता की गई। 
इस मौके पर तन्खा ने ऐलान किया कि यह मामला अब अंतर्राज्यीय हो गया है, इसलिए पार्टी अपने विधायकों के मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय जाएगी। 
मध्यप्रदेश के 19 कांग्रेस विधायक बेंगलुरू के एक रिसॉर्ट में हैं। कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें भाजपा ने प्रलोभन देकर बंधक बनाया है।  
Advertisement
Advertisement
Next Article