Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : टारगेट किलिंग का शिकार बना पुलिस अधिकारी, पुलवामा में आतंकियों ने मारी गोली

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं। अवंतीपोरा में आतंकियों ने ऑफ ड्यूटी पुलिस उप निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

11:17 AM Jun 18, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं। अवंतीपोरा में आतंकियों ने ऑफ ड्यूटी पुलिस उप निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं। अवंतीपोरा में आतंकियों ने ऑफ ड्यूटी पुलिस उप निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आईआरपी में तैनात संबूरा निवासी सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर का शव उसके गांव में धान के खेत से बरामद किया गया।
Advertisement
पुलिस प्रवक्ता ने कहा,‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह कल शाम अपने धान के खेतों में काम करने के लिए घर से निकला था, जहां आतंकवादियों ने पिस्तौल से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।’’ सूत्रों ने कहा कि मीर शाम को अपने धान के खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकला था और जब वह घर नहीं लौटा तो उसका परिवार उसकी तलाश करने गया तथा उसका शव खेतों में पड़ा मिला।
शव मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने हत्यारों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इस साल ‘लक्षित हमलों’ में नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और उनमें से सात की गोली लगने से मौत हुई है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से घाटी में आंतकवादी ज्यादा सक्रिय हैं। वे एक के बाद एक आंतकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मई महीने में उन्होंने सात से अधिक लोगों की हत्याओं अंजाम दिया, जिसके बाद डर का माहौल पैदा हो गया है।
Advertisement
Next Article