लॉकडाउन में घर से बेवजह बाहर निकल रहे लोगों की पुलिस ने उतारी आरती, वीडियो वायरल
देशभर की पुलिस लोगों से लॉकडाउन का पालन करवा रही है। इसके लिए वह लाठी से लेकर आरती तक का सहारा ले रही है। कुछ रोज पहले मुंबई पुलिस का एक विडियो वायरल हुआ था
01:46 PM Mar 30, 2020 IST | Desk Team
देशभर की पुलिस लोगों से लॉकडाउन का पालन करवा रही है। इसके लिए वह लाठी से लेकर आरती तक का सहारा ले रही है। कुछ रोज पहले मुंबई पुलिस का एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी ‘जिंदगी मौत ना बन जाए….’ गीत गाते हुए लोगों को घर में रहने का संदेश दे रहा था। जनता को मुंबई पुलिस का यह आइडिया खूब पसंद आया।
अब पुलिस का एक और विडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें वह घर से निकलने वालों की आरती उतारते नजर आ रही है। दिलचस्प है कि किसी शख्स ने इस विडियो में अजय देवगन की फिल्म विजयपथ (1994) का पॉपुलर सॉन्ग आइए आपका इंतजार था जोड़ दिया है, जिसे देख लोग खूब हंस रहे हैं।
देखें वायरल वीडियो
Advertisement
ट्विटर पर इस वीडियो को @chintan20 नाम के यूजर ने रविवार को पोस्ट किया। अब तक इस वीडियो को 15 हजार लाइक्स और साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं इसे री-ट्वीट 5 हजार से अधिक लोगों ने किया है। पुलिस के इस अंदाज की लोगों ने सरहाना की है।
ये वीडियो भी देखें
क्यों घर से बाहर लोग निकल रहे हैं?
क्या चल रहा है?
यह भी घर जाकर नहीं बोल पाएंगे
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है की पुलिस दो शख्श को रोकती है क्यूंकि वह लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकले हैं। उसके बाद आरती उनकी पुलिस उतरती है। वीडियो में आप देख सकते हैं की दोनों को तिलक एक पुलिस अफसर लगाता है और उनकी आरती महिला अफसर उतारती है। पुलिस ऐसा करके लोगों से यही अपील कर रहे हैं की वह घर से बाहर बेवजह न निकलें। दरअसल आप अपनी जान को जोखिम घर से बाहर निकलने पर हैं साथ ही आप खतरा दूसरों के लिए भी बन रहे हैं।
Advertisement