Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुलिस ने फर्जी लायसेंस पर खरीदे हुए हथियारो को किया बरामद

NULL

06:11 PM Sep 15, 2017 IST | Desk Team

NULL

राजस्थान में चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पुलिस ने 4 हथियार बरामद किये हैं जो जम्मू कश्मीर के फर्जी लायसेंस पर खरीदे गये थे। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकवाद निरोधी दल राजस्थान के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की सूचना पर थानाधिकारी दर्शनसिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने बीती रात यहां आदर्श कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारकर चार अवैध हथियार जप्त किये गये। इनमें दो बंदूकें एवं दो पिस्टल है जो जम्मू कश्मीर सरकार की मोहर से जारी फर्जी लायसेंस पर यहां के एक निवासी ने अपनी सुरक्षा के लिए खरीदे थे।

बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति के परिजन राजस्थान व मध्यप्रदेश में वैध एवं अब अवैध डोडा चूरा के कारोबार में लिप्त हैं जिसके चलते मध्यप्रदेश के एक गुट के साथ उनकी दुश्मनी थी तथा इसी के चलते उक्त व्यक्ति के दो भाईयों की तीन वर्ष पूर्व विरोधी गुट ने फायरिंग कर हत्या कर दी थी जिसके बाद से ही यह व्यक्ति निम्बाहेड़ा में अपने आसपास सशस्त्र गार्ड लेकर ही घूमता था। उन्होंने बताया कि जप्त हथियारों को एटीएस को भिजवा दिये गये हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान एटीएस ने हाल ही एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो देश के कई राज्यों में फर्जी शस्त्र लायसेंस बनवाकर हथियार बेच रहा था। इस मामले में एटीएस ने चार राज्यों में कार्रवाई करते हुए कई हथियार बरामद करने के साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article