Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अहमदाबाद-सूरत में पुलिस का बड़ा अभियान, 550 अवैध प्रवासी हिरासत में

जाली दस्तावेजों के साथ रहने वाले 550 बांग्लादेशी हिरासत में

05:20 AM Apr 26, 2025 IST | Himanshu Negi

जाली दस्तावेजों के साथ रहने वाले 550 बांग्लादेशी हिरासत में

गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद और सूरत में बड़े अभियान के तहत 550 से अधिक बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों को जाली दस्तावेजों के साथ हिरासत में लिया। सत्यापन के बाद इनकी निर्वासन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह अभियान विशेष अभियान समूह और अन्य कानून प्रवर्तन इकाइयों द्वारा किया गया।

गुजरात पुलिस ने बताया कि राज्य भर में की गई बड़ी कार्रवाई में अहमदाबाद और सूरत में जाली दस्तावेजों के साथ भारत में रहने के आरोप में बांग्लादेश से आए 550 से अधिक अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि सत्यापन और पूछताछ पूरी होने के बाद निर्वासन की कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि यह अभियान, विशेष अभियान समूह (SOG), अपराध शाखा, मानव तस्करी निरोधक इकाई (HHTU), अपराध निरोधक शाखा (PCB) और स्थानीय पुलिस टीमों सहित कई कानून प्रवर्तन इकाइयों द्वारा किया गया।

अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि हिरासत में लिए गए सभी व्यक्ति वैध दस्तावेजों के बिना भारत में थे और उन्होंने निवास स्थापित करने के लिए नकली कागजात का इस्तेमाल किया था। सूरत में, एसओजी, डीसीबी, एएचटीयू, पीसीबी और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रात भर चलाए गए तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप 100 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया।

पश्चिम बंगाल: तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासी गिरफ्तार, आतंकियों से संबंध का शक

जांच के बाद बांग्लादेश भेजा जाएगा

विशेष अभियान समूह के पुलिस उपायुक्त राजदीप सिंह नकुम ने कहा कि यह अवैध रूप से भारत में घुसे थे और जाली दस्तावेजों के साथ सूरत में रह रहे थे। जांच के बाद उन्हें बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। बता दें कि सुबह करीब 3 बजे अहमदाबाद में एक साथ अभियान चलाया गया। क्राइम ब्रांच, एसओजी, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), जोन 6 और मुख्यालय की टीमों ने अवैध अप्रवासी होने के संदेह में 450 से अधिक व्यक्तियों को हिरासत में लिया। डीसीपी क्राइम ब्रांच अजीत राजियन ने पुष्टि की कि सुबह-सुबह की गई छापेमारी के दौरान 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Next Article