For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mohan Yadav : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, विधानसभा को किया जाएगा पेपरलेस

08:44 PM Jul 10, 2024 IST
mohan yadav   कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला  विधानसभा को किया जाएगा पेपरलेस

भोपाल के वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय में मोहन यादव(Mohan Yadav ) कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें विधानसभा को पेपरलेस करने की योजना को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, 'नेशनल ई विधान प्रोजेक्ट' के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा को पेपरलेस किया जा रहा है।

Highlights
. Mohan Yadav ने लिया बड़ा फैसला
. विधानसभा को किया जाएगा पेपरलेस

Mohan Yadav ने लिया बड़ा फैसला

बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, 'नेशनल ई विधान प्रोजेक्ट' के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा(Mohan Yadav )को पेपरलेस किया जा रहा है। इस योजना की मंजूरी दी गई है।विजयवर्गीय ने बताया कि, इसमें 23 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। 60 फीसद राशि केंद्र और 40 फीसद राशि राज्य सरकार देगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के लिए नर्मदा पर बनने वाली सात परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। इसके लिए 9,271 करोड़ रुपए मंजूर किए गए।

Who is Mohan Yadav: संघ के करीबी, 2013 में बने विधायक, अब मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री बने मोहन यादव | Mohan Yadav Close to RSS became MLA in 2013,  now Chief Minister

विधानसभा को किया जाएगा पेपरलेस

कैबिनेट मंत्री ने बताया, मध्य प्रदेश सरकार कनाडा की कम्पनी से 233 करोड़ रुपए का एक हवाई जहाज खरीदेगी। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी है। अभी तक सरकार किराए के जहाज से काम चला रही है। इसके अलावा इंदौर में जेल पुनर्निर्माण के लिए 217 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर शाह प्रदेश के 55 जिलों में खुलने वाले पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। यह कॉलेज नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित होंगे। इसमें रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रमुखता से दी जाएगी।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav : A wrestler and an ABVP-RSS man from Mahakal  city - The Hindu

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×