India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मधुरा पहुंचे सपा सांसद Dharmendra Yadav, कहा 'भाजपा की कुरीतियों से जनता ऊब चुकी'

10:11 PM Sep 08, 2024 IST
Advertisement

Dharmendra Yadav: समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव रविवार को मथुरा पहुंचे। सांसद धमेंद्र यादव पार्टी द्वारा आयोजित संविधान मान स्तम्भ कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए रविवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया भाजपा पर कई सारे आरोप लगाए।

Highlights

भाजपा की कुरीतियों से जनता ऊब चुकी- Dharmendra Yadav

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव(Dharmendra Yadav) ने प्रदेश में आगे होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कुरीतियों से ऊब चुकी है। हाल ही में समाप्त हुए लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिला, अब आगामी विधानसभा उपचुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

Dharmendra Yadav ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील

सपा सांसद(Dharmendra Yadav) ने मथुरा में संविधान मान स्तंभ स्थापना समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जनता समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में सुलतानपुर में हुए एनकाउंटर को लेकर भी सवाल खड़े किए। सपा नेता ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार जाति विशेष के लोगों का एनकाउंटर कर रही है।

 

 

डकैती का एक आरोपी मंगेश यादव का पुलिस एनकाउंटर

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में डकैती का एक आरोपी मंगेश यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। यूपी के पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। पांच सितंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनकाउंटर की निंदा की थी। उन्होंने सुलतानपुर डकैती में शामिल लोगों का सत्ता पक्ष से गहरा संपर्क होने की आशंका भी जताई थी।

डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, लगता है सुलतानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों में सिर्फ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जाति‍’ देखकर जान ली गयी।

लूट का सारा माल भी पूरा वापस होना चाहिए- अखिलेश यादव

अखिलेश ने लिखा था, जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया, तो लूट का सारा माल भी पूरा वापस होना चाहिए और सरकार को मुआवजा अलग से देना चाहिए, क्योंकि ऐसी घटनाओं का जो मानसिक आघात होता है, उससे उबरने में बहुत समय लगता है, सरकार इसकी क्षतिपूर्ति करे। उन्होंने लिखा था, नकली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। समस्या का समाधान नकली एनकाउंटर नहीं, कानून-व्यवस्था है। जब तक जनता का दबाव व आक्रोश चरम सीमा पर नहीं पहुंच जाता, तब तक लूट में हिस्सेदारी का काम चलता रहता है और जब लगता है जनता घेर लेगी, तो नकली एनकाउंटर का ऊपरी मरहम लगाने का दिखावा होता है। जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कैसे लोगों को फंसाया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article