MCD इलेक्शन में प्रो-एक्टिव हुए सियासी दल; बीजेपी का प्रचार गीत जारी, प्रदूषण और भ्रष्टाचार को लेकर AAP पर हमला
दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को अपना प्रचार गीत जारी किया जिसमें कोविड-19 के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार और पार्टी शासित निगमों के प्रदर्शन और सेवाओं का उल्लेख किया गया है।
06:33 PM Nov 15, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
दिल्ली नगर निगम (MCD) के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को अपना प्रचार गीत जारी किया जिसमें कोविड-19 के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार और पार्टी शासित निगमों के प्रदर्शन और सेवाओं का उल्लेख किया गया है। इस गीत में आम आदमी पार्टी (AAP) पर प्रदूषण और भ्रष्टाचार को लेकर हमला किया गया है।
Advertisement
भाजपा की जीत को बयां किया
एमसीडी के 250 वार्ड में चार दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि चुनाव परिणाम सात दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गीत को जारी करने के मौके पर कहा कि गीत के बोल हैं ‘भाजपा का मतलब सेवा है…’ जिसे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाया है। उन्होंने कहा कि इस गीत में दिल्ली की ‘असलियत’ और एमसीडी चुनाव में भाजपा की जीत को बयां किया गया है।
केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना
Advertisement
गीत के जरिये भाजपा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार को यमुना नदी को ‘नाले’ और दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ के रूप में तब्दील करने के लिए आरोपी ठहराया है।गीत में दावा किया गया है कि यदि भाजपा शासित नगर निगम नहीं रहते तो आप सरकार ने हर गली में शराब की दुकान खोल दी होती।तिवारी ने कहा कि गीत का मुख्य विषय है, ‘‘सेवा ही विचार, नहीं खोखले प्रचार।’’ उन्होंने कहा कि इस नजरिये को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने व्यक्त किया था।
लोकप्रिय भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह उनका 5025 वां गीत है जिसमें दिल्ली की वेदना को दर्शाया गया है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूरी ने कहा कि यह गीत 200 वार्ड में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
Advertisement