MP में सियासी दंगल जारी , भोपाल में CM आवास पर देर रात तक चलीं बैठकें
मध्यप्रदेश में सियासी दंगल जारी है। सरकार पर संकट बना हुआ है। इस स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार की देर रात तक मंथन का दौर जारी रहा।
01:58 AM Mar 15, 2020 IST | Shera Rajput
मध्यप्रदेश में सियासी दंगल जारी है। सरकार पर संकट बना हुआ है। इस स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार की देर रात तक मंथन का दौर जारी रहा।
राज्य के छह विधायकों का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति द्वारा मंजूर किए जाने के बाद सियासी घमासान और तेज हो गया है। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ पूर्व मुख्मयंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद विवेक तन्खा की बैठक हुई।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और कानूनी पक्ष पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री आवास पर मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती व पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी भी पहुंचे। इन दोनों अफसरों की भी मुख्यमंत्री से साथ चर्चा हुई।
Advertisement
Advertisement

Join Channel