राजस्थान में जारी सियासी घमासान सचिन पायलट बोले-सिर्फ माहौल बना रहे गहलोत
सचिन पायलट ने आलाकमान से मिलकर अशोक गहलोत के दावे को खारिज किया है।उन्होंने कहा कि गहलोत के पास विधायकों का समर्थन नहीं है। ऐसे हालात में वो माहौल बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।
12:55 PM Nov 25, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
राजस्थान में लगातार सचिन पायलेट और अशोक गहलोत के बीच लगातार टकरार चलती रहती है। इस बीच एक बार फिर सचिन पायलट ने आलाकमान से मिलकर अशोक गहलोत के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि गहलोत के पास विधायकों का समर्थन नहीं है। ऐसे हालात में वो माहौल बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। पायलट ने आलाकमान से विधायकों की राय लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो गहलोत एक पल भी नहीं टिक पाएंगे। इसीलिए वह लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।पायलट ने कहा कि गुप्त राय में गहलोत को ज्यादा विधायकों का समर्थन मिलता है तो वह उनके नेतृत्व में चुनाव में जा सकते हैं।
Advertisement
कांग्रेस आलाकमान समस्या का करेगा समाधान
सचिन पायलट के आलाकमान से इस मुलाकात के बाद राजस्थान में राजनीतिक संकट और गहराने लगा है। इस टकरार तो लेकर माना जा रहा है कि इससे दोनों गुटों के बीच टकराव और बढ़ेगा। संभव है कि जल्द ही गहलोत भी आलाकमान से मिलकर पायलट के इन दावों का जवाब दे सकते हैं। इसके साथ ही खबर ये भी है कि आलाकमान इस मामले को ज्यादा लंबा खींचने के बजाय जल्द ही कोई बीच का रास्ता निकालकर समाधान करने के मूड में है। देखने वाली बात होगी की राजस्थान में गहलोत और पायलेट की लड़ाई कहां जाकर रुकती है।
सचिन पायलेट की खुली चुनौती
Advertisement
इस मामले को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत दावा तो कर रहे हैं। कि उनके साथ ज्यादा विधायक हैं।लेकिन यह दावा खोखला है। मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों की रायसुमारी की जाए तो गहलोत को समर्थन नहीं मिलेगा। सचिन ने दावा किया कि गहलोत के हटने से ना तो राजस्थान में कांग्रेस को कोई खतरा है और ना ही यहां की सरकार को। उन्होंने कहा कि कई विधायक उनके दबाव की वजह से खुल कर सामने नहीं आ रहे हैं।
Advertisement