टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान में जारी सियासी घमासान सचिन पायलट बोले-सिर्फ माहौल बना रहे गहलोत

सचिन पायलट ने आलाकमान से मिलकर अशोक गहलोत के दावे को खारिज किया है।उन्होंने कहा कि गहलोत के पास विधायकों का समर्थन नहीं है। ऐसे हालात में वो माहौल बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

12:55 PM Nov 25, 2022 IST | Desk Team

सचिन पायलट ने आलाकमान से मिलकर अशोक गहलोत के दावे को खारिज किया है।उन्होंने कहा कि गहलोत के पास विधायकों का समर्थन नहीं है। ऐसे हालात में वो माहौल बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

राजस्थान में लगातार सचिन पायलेट और अशोक गहलोत के बीच लगातार टकरार चलती रहती है। इस बीच एक बार फिर सचिन पायलट ने आलाकमान से मिलकर अशोक गहलोत के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि गहलोत के पास विधायकों का समर्थन नहीं है। ऐसे हालात में वो माहौल बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। पायलट ने आलाकमान से विधायकों की राय लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो गहलोत एक पल भी नहीं टिक पाएंगे।  इसीलिए वह लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।पायलट ने कहा कि  गुप्त राय में गहलोत को ज्यादा विधायकों का समर्थन मिलता है तो वह उनके नेतृत्व में चुनाव में जा सकते हैं।
कांग्रेस आलाकमान समस्या का करेगा समाधान
सचिन पायलट के आलाकमान से इस मुलाकात के बाद राजस्थान में राजनीतिक संकट और गहराने लगा है। इस टकरार तो लेकर माना जा रहा है कि इससे दोनों गुटों के बीच टकराव और बढ़ेगा। संभव है कि जल्द ही गहलोत भी आलाकमान से मिलकर पायलट के इन दावों का जवाब दे सकते हैं। इसके साथ  ही खबर ये भी है कि  आलाकमान  इस मामले को ज्यादा लंबा खींचने के बजाय जल्द ही कोई बीच का रास्ता निकालकर समाधान करने के मूड में है। देखने वाली बात होगी की राजस्थान में गहलोत और पायलेट की लड़ाई कहां जाकर रुकती है।
सचिन पायलेट की खुली चुनौती
इस मामले को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत दावा तो कर रहे हैं। कि उनके साथ ज्यादा विधायक हैं।लेकिन यह दावा खोखला है। मुख्यमंत्री पद के लिए  विधायकों की रायसुमारी की जाए तो गहलोत को समर्थन नहीं मिलेगा। सचिन ने दावा किया कि गहलोत के हटने से ना तो राजस्थान में कांग्रेस को कोई खतरा है और ना ही यहां की सरकार को। उन्होंने कहा कि कई विधायक उनके दबाव की वजह से खुल कर सामने नहीं आ रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article