Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब में राजनीतिक हिंसा , काग्रेंस कार्यकर्ता की हत्या में आप के कार्यकर्ता का आया नाम

पाक सीमा से सटा पंजाब के फिरोजपुर में भी राजनीतिक हिंसा ने एक व्यक्ति की जान ले ली हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले फिरोजपुर के एक गांव में हमले में घायल हुए कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में दर्ज प्राथमिकी में हत्या का आरोप जोड़ा है।

12:50 AM Mar 30, 2022 IST | Desk Team

मृतक पर ईटों से किया गया था हमला
कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पार्टी के कुछ सहयोगियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि हमले में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता शामिल थे। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद 12 मार्च को यहां कसोआना गांव निवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता इकबाल सिंह (53) पर तीन लोगों ने ईंटों से हमला किया था। घटना में इकबाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कहा कि सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी और मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई।
प्राथमिकी में धारा 302 जोडा गया 
जीरा सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) बलराज सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ 13 मार्च को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि अब प्राथमिकी में धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई है। एएसआई ने कहा, ‘‘आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
 
Advertisement
Next Article