India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Akhilesh Yadav : भाजपा नेताओं का हाथ देखने पर विनाशकारी रेखाएं मिलेंगी

08:06 PM Oct 11, 2024 IST
Advertisement

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav ) ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने लखनऊ स्थित अपने आवास के बाहर जेपी नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने की बात कही।

Akhilesh Yadav ने क्या कहा ?

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav ) ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने लखनऊ स्थित अपने आवास के बाहर जेपी नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती पर हम जेपीएनआईसी संग्रहालय में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं, लेकिन पता नहीं आज सरकार हमें क्यों रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही है। जब हमें रोका गया तो हमारे सपा कार्यकर्ता रात से ही प्रदर्शन करने के लिए तैयार थे, लेकिन हमने नवरात्रि को लेकर कोई हंगामा नहीं किया।

Akhilesh Yadav : उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पहले ही सड़कों पर उतर चुके हैं। हम इस संघर्ष को इसी तरह जारी रखेंगे। म्यूजियम समाजवादियों ने बनवाया था। जहां पर जयप्रकाश नारायण जी की मूर्ति है। हर साल हम उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने जाते थे। जब उद्घाटन हुआ तो उस समय समाजवादी सरकार थी। उस दिन कई समाजवादी नेता आए थे और म्यूजियम का उद्घाटन हुआ। जेपीएनआईसी एक ऐसी बिल्डिंग है जो विश्व स्तरीय संरचना है।

भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार विनाशकारी है। इनके चेहरे के भाव विनाशकारी है। किसी बड़े जानकार ने बताया है कि भाजपा नेताओं का अगर हाथ देखोगे तो उसमें विनाशकारी रेखाएं दिखेंगी। इनसे लोकतंत्र की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने वाले में से हैं। ये लोग संविधान को नहीं मानने वाले में से हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते 

Advertisement
Next Article