India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

President Droupadi Murmu MP Visit: दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू

05:39 PM Sep 18, 2024 IST
Advertisement

President Droupadi Murmu MP Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के तहत बुधवार शाम इंदौर पहुंचीं। शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी अगवानी की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

Droupadi Murmu MP Visit: इंदौर में दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका तीसरा दौरा होगा। इस मौके पर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू हवाई अड्डे से राज्य सरकार के मृगनयनी वस्त्र एम्पोरियम के लिए रवाना हुईं, जहां वह सूबे के पारंपरिक हथकरघा उत्पाद देखेंगी और साड़ी बुनकरों से चर्चा करेंगी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और ‘‘श्री महाकाल लोक’’ का भ्रमण कर इस परिसर के मूर्तिकारों से संवाद करेंगी।

President Droupadi Murmu MP Visit : अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति इस धार्मिक नगरी में सफाई मित्रों (सफाई कर्मियों) से चर्चा के साथ ही उन्हें सम्मानित भी करेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति प्रस्तावित उज्जैन-इंदौर छह लेन सड़क का भूमिपूजन भी करेंगी।अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को ही उज्जैन से इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1964 में स्थापित विश्वविद्यालय इस साल अपने 60 साल पूरे कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article