India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Shivraj Singh Chouhan : झारखंड में हेमंत सरकार का जाना तय

09:34 PM Sep 28, 2024 IST
Advertisement

Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार का जाना तय है। राज्य की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और यहां भाजपा की सरकार का आना भी तय है।

Shivraj Singh Chouhan ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

पलामू स्थित डाल्टनगंज में परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं 'ठगबंधन' है। इन्होंने मिलकर जल संपदा, वन संपदा और खनिज संपदा से भरपूर सुंदर प्रदेश को खोखला कर दिया है। जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी तो यहां ऐसे विकास के काम हुए थे कि जनता आज भी याद करती है। इसलिए, अब भाजपा की सरकार ही झारखंड को विकास के पथ पर ले जाएगी।

Shivraj Singh Chouhan : केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिली। अब चुनाव नजदीक आ गए हैं तो सिपाही भर्ती के नाम पर युवाओं को कड़ी धूप में 10-10 किलोमीटर तक दौड़ा दिया जिससे कई बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा कि आज तक देश में किस फिजिकल परीक्षा में युवाओं की मौत हुई है।उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है।

Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि झारखंड की बहनें उनके पास पोटली में माटी और अक्षत लेकर आ रही हैं और कह रही है कि झारखंड में माटी संकट में है, बेटी संकट में है और रोटी भी संकट में है। माटी, बेटी और रोटी को केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बचा सकती है।उन्होंने कहा कि माटी इसलिए खतरे में हैं क्योंकि झारखंड से कोयला बंगाल के रास्ते बांग्लादेश जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article