For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कन्नड़ भाषा को लेकर गर्मायी सियासत, सिद्दरमैया बोले- सरकार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के नहीं है खिलाफ

04:30 PM Dec 28, 2023 IST | Rakesh Kumar
कन्नड़ भाषा को लेकर गर्मायी सियासत  सिद्दरमैया बोले  सरकार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के नहीं है खिलाफ

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने गुरुवार को साइन बोर्डों पर कन्नड़ भाषा में जानकारी प्रदर्शित करने पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी विरोध कर सकता है, लेकिन किसी को भी सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कानून को हाथ में न लेने की हिदायत दी।

विज्ञापन और नेम प्लेट नहीं लगे थे

टीए नारायण गौड़ा गुट वाले कन्नड़ संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने बुधवार को उन दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जिन पर कन्नड़ भाषा में साइनबोर्ड, विज्ञापन और नेम प्लेट नहीं लगे हुए थे। कर्नाटक रक्षणा वेदिके कन्नड़ डिस्प्ले के लिए साइनबोर्ड पर 60 फीसद जगह मांग रहा है। बेंगलुरु की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने कर्नाटक रक्षणा वेदिके के अध्यक्ष टीए नारायण गौड़ा सहित 29 से अधिक कार्यकर्ताओं को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि टीए नारायण गौड़ा सहित अन्य लोगों को बुधवार की बर्बरता के बाद गिरफ्तार किया गया था।

कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य सरकार कन्नड़ समर्थकों के खिलाफ मामले वापस लिये जाएंगे? इस पर मुख्यमंत्री ने दोहराया कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×