India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अमेरिका और सहयोगियों के नौसैनिक अभ्यास के जवाब में चीन का दक्षिण चीन सागर में गश्ती अभियान

09:45 PM Apr 07, 2024 IST
Advertisement

चीन की सेना ने रविवार को कहा कि उसने दक्षिण चीन सागर में हवाई तथा समुद्री गश्त किया और ‘‘समुद्र में टकराव पैदा करने वाली सभी गतिविधियां नियंत्रण में हैं।’’ माना जा रहा है कि चीन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के नौसैनिक अभ्यास के जवाब में यह कदम उठाया।
अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपीन के सेना प्रमुखों ने शनिवार को ऐलान किया कि वे कानून के शासन की रक्षा और समुद्र में जलमार्ग तथा उसके ऊपर हवाई यात्रा के अधिकार को बरकरार रखने के लिए संयुक्त अभ्यास करेंगे।

 Highlights 

पूर्व एशियाई देशों के साथ लंबे समय से विवाद रहा

मालवाहक जहाजों के लिए प्रमुख जल मार्ग दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन का दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ लंबे समय से विवाद रहा है। पिछले साल फिलीपीन के साथ झड़प काफी बढ़ गई थीं। अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए अमेरिका ने फिलीपीन के साथ संयुक्त तौर पर गश्त किया। चीन का कहना है कि अमेरिका विवादों में दखल देकर तनाव को और बढ़ा रहा है। चीनी सेना की दक्षिणी थिएटर कमान ने एक बयान में कहा कि उसने दक्षिण चीन सागर में गश्त किया और समुद्र में टकराव पैदा करने वाली सभी सैन्य गतिविधियां नियंत्रण में हैं।
बयान में अमेरिका या संयुक्त अभ्यास का जिक्र नहीं किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Advertisement
Next Article