India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Ram Mandir : 14-22 जनवरी तक रामकथा और सुंदरकांड से गूंजेगी राम की नगरी

04:05 PM Dec 27, 2023 IST
Ram Mandir
Advertisement

Ram Mandir : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले राम की भूमि को भक्तिमय बनाने के लिए अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। बता दे कि योगी सरकार ने 14 से 22 जनवरी तक रामकथा और सुंदरकांड का आयोजन सभी जिलों में करवाने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम में सभी जिलों में राम और हनुमान मंदिरों में रामकथा, रामचरितमानस और सुंदरकांड के पाठ कराए जाएंगे।

Highlights

जिले के इन स्थानीय दल की भी रहेगी भागीदारी

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की तरफ से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को निर्देश जारी कर दिया गया है। बता दे कि योगी सरकार ने सभी जिले में होने वाले इन कार्यक्रमों में जिले के स्थानीय युवा मंगल दल ,महिला मंगल दल, आशा बहुएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताये, पंचायत सहायकों और एएनएम कार्यकर्तियों का सहयोग लिया जाएगा.

Ram Katha

 भक्तो को Ram Mandir से जोड़ने के लिए योगी सरकार करेगी ये आयोजन

500 वर्षों के संघर्ष के बाद आखिर में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) में पूरा देश लगा हुआ है। अयोध्या की नगरी भगवान राम के स्वागत में पूरी तरह से सजकर तैयार है। लोगो के बिच राम के आदर्शों, मानव मूल्य और सामाजिक मूल्य का प्रचार प्रसार किया जाएगा। योगी सरकार इस कार्यक्रम को एक भव्य कार्यक्रम की तरह बनाना चाहती है, जो युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में राममय माहौल बनाने के लिए अलग-अलग मठ मंदिरों में राम कथा का आयोजन किया जायेगा। जिससे हर प्रदेशवासी खुद को इस कार्यक्रम से जोड़ सकेंगे। बता दे कि 22 तारीख को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके साथ ही बड़े स्तर पर मंदिरों में दीपदान के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article