India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सपा ने गठबंधन को बचाने के लिए चला नया दाव

07:54 PM Feb 19, 2024 IST
Advertisement

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने या दिन शेष है ऐसे में सभी पार्टियों की जोड़ - तोड़ की राजनीति की कवायद शुरू हो चुकी है। किस दल को कौन से गठबंधन के साथ बने रहना है और किसे अलविदा कहना है। महागठबंधन को एक के बाद एक झटका लगने के बाद इसको बचाने के लिए इसमें बचे हुए राजनीतिक दल आपस में जुड़े रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। उत्तर प्रदेश में सपा ने गठबंधन को बचाने के लिए कांग्रेस को अब सीटें बढाकर ऑफर की है। पहले सपा ने जहा 11 सीट देने की बात कही थी अब वही सपा कांग्रेस को 17 सीटें दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस विषय में पत्र लिखा है।

इससे पहले सपा से11 सीट का आफर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि "हमने कांग्रेस को 17 सीट ऑफर की है लेकिन अभी तक उनका जवाब नहीं आया है। इससे पहले सपा ने 11 सीट ऑफर की थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सपा ने कांग्रेस को कौन सी सीटें ऑफर की हैं। बता दें सपा अब तक 27 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है. हालांकि इसमें कुछ ऐसी सीटें भी हैं जिन पर कांग्रेस भी दावा कर रही है।

भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी से गुजरेगी जिसके बाद वह रायबरेली में प्रवेश करेगी। सपा प्रमुख ने पहले कहा था कि वह रायबरेली में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस ने कल रात अमेठी में एक बयान जारी कर कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अमेठी में इस यात्रा में उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व, सपा ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट की पेशकश की थी, जबकि कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने अधिक सीट की मांग की है।

पार्टी को करीब दो दर्जन सीट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए जहां 2009 के लोकसभा चुनाव में उसने जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में साझीदार हैं। कांग्रेस ने पिछली बार उत्तर प्रदेश में एकमात्र रायबरेली की सीट जीती थी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article