भाजपा सत्ता में आई तो असम में अवैध घुसपैठ पर राजनीति नहीं होने देंगे : राजनाथ
अवैध घुसपैठ पर सभी से राजनीति करने से बचने की अपील करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में नहीं रहने दिया जाएगा।
04:20 PM Mar 23, 2021 IST | Ujjwal Jain
अवैध घुसपैठ पर सभी से राजनीति करने से बचने की अपील करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में नहीं रहने दिया जाएगा।
Advertisement
असम के लुमडिंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश से घुसपैठ को रोकने के लिए भाजपा सरकार ने असम में समूची भारत-बांग्लादेश सीमा पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली स्थापित कर दी है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अवैध घुसपैठ पर राजनीति नहीं होने देंगे। असमी संस्कृति और पहचान की रक्षा की जाएगी। यदि हमारा कोई गलत इरादा होता तो हमने डॉ. भूपेन हजारिका को भारत रत्न नहीं दिया होता।’’
असम में बार-बार आने वाली बाढ़ का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि राज्य में भाजपा के पुन: सत्ता में आने पर समस्या के समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
Advertisement