For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में आरोपियों की पॉलीग्राफ, नार्को जांच की गई

02:03 AM Jan 13, 2024 IST | Sagar Kapoor
संसद की सुरक्षा में चूक मामले में आरोपियों की पॉलीग्राफ  नार्को जांच की गई

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की ‘पॉलीग्राफ’ और ‘नार्को’ जांच शुक्रवार को पूरी हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मामले के छह में से पांच आरोपियों--सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत-- को आठ दिसंबर को पॉलीग्राफ जांच के लिए अहमदाबाद ले जाया गया था।

पांचों आरोपियों का पॉलीग्राफ जांच
अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी पांचों व्यक्तियों की पॉलीग्राफ जांच गांधीनगर में फोरेंसिक प्रयोगशाला में की गई।’’ उन्होंने कहा कि सागर और मनोरंजन की अतिरिक्त रूप से नार्को जांच और ‘ब्रेन मैपिंग टेस्ट’ हुआ। जांचकर्ताओं ने उनके उक्त कृत्य के वास्तविक कारण का पता लगाने की कोशिश की।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने अदालत का रुख कर सभी आरोपियों की पॉलीग्राफ जांच कराने देने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। मामले में छठी आरोपी नीलम आजाद ने इस जांच के लिए अदालत में अपनी सहमति नहीं दी थी। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि जांच पूरी हो गई है, इसलिए आरोपियों को वापस दिल्ली लाया जा सकता है क्योंकि उनकी आठ दिन की पुलिस हिरासत शनिवार को समाप्त हो रही है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×