Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गरीब के घर बिजली पहुंचते ही भुत और लालटेन भाग गया

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अमीर-गरीब की खाई को दूर करने का काम किया गया। गरीब गुरबा महिलाओं के बीच रसोई गैस का वितरण किया गया।

09:22 PM Apr 12, 2019 IST | Desk Team

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अमीर-गरीब की खाई को दूर करने का काम किया गया। गरीब गुरबा महिलाओं के बीच रसोई गैस का वितरण किया गया।

कटिहार : कटिहार लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी दुलारचंद गोस्वामी के पक्ष में मत मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केन्द्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद देश का विकास हुआ और आगे बढ़ा। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रहते गरीब रसोई गैस पर खाना नहीं बना सके। अमीरों के घर ही गैस पर खाना बनता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अमीर-गरीब की खाई को दूर करने का काम किया गया। गरीब गुरबा महिलाओं के बीच रसोई गैस का वितरण किया गया।

एनडीए सरकार में जो आयुष्मान भारत योजना लागू किया गया है वह कोई छोटी योजना नहीं है। इस योजना से लाभुकों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये का लाभ मिलेगा। देश के किसानों को किसान सम्मान योजना के तहत कृषि कार्य में सहायता प्रदान को लेकर प्रति वर्ष छह हजार रुपया कालाभ मिलेगा। कांग्रेस किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर नौटंकी कर रही है। बिहार में कोई किसान कर्ज लिया ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार की सडक़ें खंडहर में तब्दील थी अब वही सड़ब नने से लोग छह घंटे में कहीं से भी कोई राजधानी पहुंच सकता है।

नेशनल हाइवे की स्थिति खराब थी जिसे बनाने का काम किया गया। जो अल्पसंख्यक का रोना रोते हैं वे बतायें कि उनके लिए उन्होंने क्या किया? मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं के लिए जो काम किया वह कोई छोटा काम नहीं है। आज बच्चियां साइकिल से स्कूल जा रही है उन्हें पोशाक योजना लागू किया गया। लड़कियों को लडक़ों के बराबर लाने का काम हुआ। पहले अस्पताल में दवा लिखने के लिए कागज नहीं होता था आज अस्पताल में दवा मिल रहा है काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले आपदा विभाग को लोग नहीं जानते थे अब इस विभाग से लोगों को तुरंत लाभ मिलने लगा। बापू जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी। 2 अक्टूबर तक बिहार के सभी घरों में शौचालय एवं बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पहले बिजली नहीं थी मां अंधेरे में भुत का भय दिखाकर बच्चों को चुप कराती थी जब बिजली आयी तो भुत और लालटेन दोनों भाग गया।

लालटेन युग खत्म हो गया। विकास के नाम पर विपक्ष हमसे बहस कर सकता है हम इसके लिए तैयार हैं। सभा को केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उपमुख्यमत्री सुशील कुमार मोदी, अरूण चौधरी, ललन सहाब, विधान पार्षद संजय अग्रवाल, सुबोध कुमार जैन, कटिहार महापौर विजय सिंह, मो. जावेद, विधायक निखिल कुमार, राजकिशोर प्रसाद, संजू प्रसाद, रामदेव चौधरी, सौरभ मालाकार, राम यादव समेत अन्य ने संबोधित किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article