Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

'मिनी हल्क' के नाम से हैं फेमस ये दुनिया का सबसे ताकतवर बच्चा, 6 एब्स और ऐसी बॉडी जिसे देख चौंक उठेंगे आप

आज हम आपको बताने वाले हैं अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले लियाम होकेस्ट्रा (Liam Hoekstra) की। देखने वाले उस बच्चे की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं क्योंकि उसने इतनी कम उम्र में इतनी जबरदस्त बॉडी और इतना ही नहीं बल्कि एब्स भी बना लिए हैं।

12:32 PM Sep 12, 2023 IST | Nikita MIshra

आज हम आपको बताने वाले हैं अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले लियाम होकेस्ट्रा (Liam Hoekstra) की। देखने वाले उस बच्चे की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं क्योंकि उसने इतनी कम उम्र में इतनी जबरदस्त बॉडी और इतना ही नहीं बल्कि एब्स भी बना लिए हैं।

अब ये कहने से पहले हज़ारों दफा सोचने की जरुरत हैं कि बॉडीबिल्डिंग बच्चों के बसकी बात नहीं है क्योंकि आज हम जिस बच्चे के बारे में बात करेंगे उसके कारनामे आपको चौंका देंगे। जब वह सिर्फ 2 साल  का था, तब उसने अपने हाथों से लोहे के एंगल को मोड़ा था। जब वह 3 साल का हुआ तो तब उसने अपने सिक्स-पैक और गठीले शरीर से सभी को हैरान कर दिया था। इसकी छाती से बर्फ की सिल्लियाँ एक ही झटके में टूट जाती हैं। दुनिया भर में उसे “मिनी हल्क” भी कहा जाता है।
Advertisement
क्या हैं “Mini Hulk ” के पीछे का राज़ 
जी हाँ, तो आज हम आपको बताने वाले हैं अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले लियाम होकेस्ट्रा (Liam Hoekstra) की। देखने वाले उस बच्चे की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं क्योंकि उसने इतनी कम उम्र में इतनी जबरदस्त बॉडी और इतना ही नहीं बल्कि एब्स भी बना लिए हैं। महज 1 साल की उम्र में लियाम पुश-अप्स करने में काबिल हो गया था। जिससे उसके शरीर पर सिक्स पैक्स भी आने लगे थे। इसे लेकर लोगों के बीच काफी बातचीत भी हुई थी। लेकिन हाल ही में जब यह लोगों के सामने आया तो इसे पहचानना कठिन साबित हो गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, आइस हॉकी गियर पहने हुए वह बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा था। 
किस किस्म का है ये जेनेटिक विकार?
जब लियाम ने 18 महीने की उम्र में सोफे को इधर-उधर घुमाना शुरू किया, तो उसकी सुपर ताकत सामने आ गई। इतनी कम उम्र में यह बच्चा ऐसा कैसे कर सकता है, इसे देखने वाले लोग दंग रह गए। डॉक्‍टरों के अनुसार, लियाम एक दुर्लभ जेनेटिक विकार मायोस्टैटिन (myostatin) से पीड़ित है। इससे मांसपेशियां बहुत मजबूत हो जाती हैं। दुनिया भर में अब तक केवल 2 लोगों में ही इस बीमारी का पता चला है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसे मायोस्टैटिन की कमी के रूप में जाना जाता है, जिसके कारण शरीर तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है और वसा को जमा होने से रोकता है।
इस वजह से मां ने छोड़ दिया 
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि लियाम होकेस्ट्रा की मां ने उसे सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वह इस बीमारी से परेशान हो गई थी। मिशिगन के रूजवेल्ट पार्क में डाना और नील होकेस्ट्रा ने उनका पालन-पोषण एक बेटे की तरह किया। लियाम ने कम उम्र में इतने अनोखे कारनामे किए कि उनके साथ पढ़ने वाले बच्चे अक्सर उन्हें देखकर हैरान रह जाते थे। उनका मानना ​​था कि लियाम ने कुछ अलग खाया है जो उसे ऐसे ताकतवर बनता हैं। लेकिन सच्चाई बिल्कुल अलग थी। अब 19 साल का लियाम मुस्केगॉन चीफ्स की स्क्वर्ट बी टीम के लिए हॉकी खेलता हुआ नज़र आता है। 
Advertisement
Next Article