Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फडणवीस के समर्थन में लगे पोस्टर, महाभारत का अभिमन्यु और महाविजय का वास्तुकार बताया

Who is the Next CM of Maharashtra : महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर महायुति ने दावा नहीं किया है। इस बीच नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में कई पोस्टर लगाए गए हैं।

09:54 AM Nov 28, 2024 IST | Ranjan Kumar

Who is the Next CM of Maharashtra : महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर महायुति ने दावा नहीं किया है। इस बीच नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में कई पोस्टर लगाए गए हैं।

Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा का उम्दा प्रदर्शन रहा है। सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं, अजित पवार डिप्टी सीएम होंगे। दूसरी ओर एकनाथ शिंदे पर सस्पेंस बरकरार है। सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएम पद के बदले शिंदे को तीन प्रमुख मंत्रालय मिल सकते हैं। इस बीच नागपुर में फडणवीस के नाम पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। फडणवीस के नाम पर देवा भाऊ, आधुनिक अभिमन्यु के पोस्टर लगे हैं। उनके आवास के बाहर महाविजय के वास्तुकार जैसे होर्डिंग लगाए गए हैं।

‘भावी मुख्यमंत्री देवा भाऊ’

फडणवीस के आवास के बाहर लगे बड़े होर्डिंग पर लिखा है- महाविजय के वास्तुकार। धर्मपेठ इलाके में भावी मुख्यमंत्री देवा भाऊ लिखा होर्डिंग लगा है। वहीं, शिवसेना शिंदे विधायक एयवोकेट आशीष जायसवाल और भाजपा विधायक चैनसुख संचेती ने शुभकामनाएं दीं। कार्यावहक मुख्यमंत्री शिंदे द्वारा अपनी स्थिति स्पष्ट करने के बाद, कयास लगाए जा रहे कि फडणवीस मुख्यमंत्री हो सकते हैं। नागपुर के धर्मपेठ में फडणवीस की होर्डिंग लगी है, उस पर महाराष्ट्र का आधुनिक अभिमन्यु बताया गया है, जिसने चक्रव्यूह को भेद और युद्ध भी जीता।

फडणवीस के करीबी लोग पहुंच रहे मुंबई

बता दें, फडणवीस के परिवार के सदस्य मुंबई पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिकफडणवीस के नजदीकी लोग मुंबई पहुंचने लगे हैं। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि एकनाथ शिंदे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं। हालांकि इसका विरोध खुद उनकी पार्टी में दिख रहा है।

Advertisement
Advertisement
Next Article