Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बाहुबली के बाद फिर अनुष्का शेट्टी संग रोमांस करते दिखेंगे प्रभास, इस डायरेक्टर की फिल्म में करेंगे काम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। बाहुबली 2 के बाद से ही दर्शकों को बेसब्री से इनके दोबारा साथ आने का इंतजार है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।

01:42 PM Jul 02, 2022 IST | Desk Team

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। बाहुबली 2 के बाद से ही दर्शकों को बेसब्री से इनके दोबारा साथ आने का इंतजार है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।

साउथ सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन के
सबसे पंसदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में एक है। इस जोड़ी को ना केवल तेलुगु सिनेमा
में बल्कि देश के हर कोने में लोग पसंद करते हैं। फिल्म बाहुबली के बाद से तो इनकी
लोकप्रियता इस हद तक बढ़ गई है कि उनकी देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी इनकी
केमिस्ट्री को पसंद किया। बाहुबली के अलावा इस जोड़ी को बिल्ला और और मिर्ची जैसी
फिल्मों में भी इनकी जोड़ी ने कमाल करके दिखाया।

Advertisement

वहीं इस ऑनस्क्रीन जोड़ी के रियल लाइफ में भी शादी की अटकलें काफी तेज है
हालांकि अभी तक दोनों ने कभी अपने रिश्तें को लेकर कोई जिक्र नहीं किया है। ऐसे
में अब खबरें है कि जल्द ही बाहुबली जोड़ी ऑनस्क्रीन पर रोमांस करती नजर आने वाली
है। प्रभास और अनुष्का को एक साथ बिग स्क्रीन पर देखने का इंतजार फैंस लंबे अरसे
से कर रहे है। ऐसे में इस न्यूज से फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक, प्रभास और
अनुष्का शेट्टी एक साथ पर्दे पर दिखने वाले है
, लेकिन यह न तो आदिपुरुष के लिए है और न ही सालार या
प्रोजेक्ट के। इसी के साथ यह भी साफ हो गया है कि एक्ट्रेस इनमें से किसी में भी
मूवी में कैमियो नहीं कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार
, निर्देशक मारुति की अपकमिंग फिल्म में प्रभास और अनुष्का की
जोड़ी साथ दिखने वाली हैं।

खबरे हैं कि इस फिल्म के लिए अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने हामी भर दी है। वहीं,
डायरेक्टर की इस फिल्म में प्रभास भी काम करते
नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर किसी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की
गई है। खबरों की मानें तो मेकर्स इस साल दीवाली या दशहरा पर इस मूवी का ऐलान कर
सकते हैं।

फिल्म से जुड़ा एक नया अपटेड यह भी सामने आया है कि इस फिल्म में तीन
अभिनेत्रियां नजर आने वाली है जिनमें अभी तक सिर्फ अनुष्का शेट्टी का नाम ही सामने
आया है बाकि दो अदाकाराओं को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह फिल्म एक
कॉमेडी फिल्म होने वाली है
, जिसे डीवीवी
दनय्या प्रोड्यूस करेंगे।

 

 

Advertisement
Next Article