टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रभास और कृति सेनन बने बी-टाउन के नए हॉट कपल! इस वजह से कपल दुनिया से छुपा रहा रिलेशन

कृति सेनन और साउथ के सुपरस्टार प्रभास दोनों ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाले हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर फैन्स बेहद ही एक्साइटेड हैं। लेकिन अब खबरें आ रही है कृति और प्रभास एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

03:20 PM Sep 17, 2022 IST | Desk Team

कृति सेनन और साउथ के सुपरस्टार प्रभास दोनों ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाले हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर फैन्स बेहद ही एक्साइटेड हैं। लेकिन अब खबरें आ रही है कृति और प्रभास एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और बाहुबली फेम प्रभास का नाम सोशल मीडिया पर काफी
ट्रेंड कर रहा है। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें इस समय बी-टाउन का हॉट गॉसिप बनी
हुई है। कृति और प्रभास को अफेयर की खबरें एक फोन कॉल के बाद से शुरु हुई है जो
कृति ने कॉफी विद करण में प्रभास को किया था। प्रभास ने कृति का कॉल तुरंत उठा
लिया था तभी से दोनों के रिलेशनशिप की
खबरें तेजी से फैल रही है। फैंस भी न्यू हॉट कपल को साथ देखने के लिए काफी बेताब
हो रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, कृति सेनन और साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी मच-अवेटेड फिल्म आदिपुरुष में
साथ नजर आने वाली हैं। दोनों इस फिल्म में पहली बार साथ  में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। हालांकि
मूवी की रिलीज से पहले ही इनके अफेयर की खबरें आग की तरह फैल रही हैं और इस इस
जोड़ी को ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों पर साथ देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड
हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास आदिपुरुषके सेट पर पहले दिन से ही
कृति सेनन और प्रभास के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। दोनों सेट पर एक-दूसरे
से बात करने में काफी बिजी रहते थे। वहीं प्रभास भी कृति से खुलकर बात करते थे
जिसे देखकर लोग काफी हैरान थे, क्योंकि सुपरस्टार काफी शर्मीले हैं। कृति और
प्रभास की दोस्ती बहुत खास है और ऐसे में दोनों के रिश्तें को लेकर अभी कुछ कहना
जल्दबाजी होगी।

कहा जा रहा है कि कृति सेनन और प्रभास दोनों ही अपने रिलेशनशिप को दुनिया के
सामने लाने के लिए अभी तैयार नहीं है, दोनों अभी इसके लिए थोड़ा वक्त लेना चाहते
है। खबरों की माने तो सेट पर तो कृति और प्रभास हर सीन के बाद एक दूसरे का अप्रूवल
लेते थे और सीन पंसद ना आने पर उसे रीशूट भी करते थे।

गौरतलब है कि आदिपुरुष की शूटिंग को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और
आज भी दोनों एक दूसरे से कॉल और मैसेज के जरिए बातें करते रहते हैं। दोनों एक
दूसरे के लिए काफी स्ट्रॉन्ग फीलिंग रखते है मगर अभी किसी तरह की जल्दबाजी नहीं
करना चाहते हैं। दोनों की फ्रेश जोड़ी को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए लोगों के
बीच अलग ही क्रेज बना हुआ है। आदिपुरुष अगले साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक
देगी।

 

 

Advertisement
Next Article