Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रभास की दुल्हन अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि बनेगी यह एक्ट्रेस

NULL

07:16 PM Apr 09, 2018 IST | Desk Team

NULL

बॉलीवुड में जिस तरह सलमान खान की शादी हमेशा से हॉट टॉपिक रही है। इसी तरह से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बाहुबली स्टार प्रभास की शादियों की चर्चा पिछले एक साल से चल रही है।

Advertisement

पिछले साल इसी महीने बाहुबली-2 रिलीज हुई थीं। इसके बाद प्रभास और अनुष्का के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। हालांकि, अब प्रभास का नाम साउथ एक्ट्रेस निहारिका से जोड़ा जा रहा है।

निहारिका साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी हैं। इससे पहले रिपोर्ट्स थी कि प्रभास के घर वाले उनके लिए शादी अरेंज करने वाले हैं और इसलिए लड़कियां ढूंढी जा रही हैं। माना जा रहा है कि ये भी अरेंज मैरिज ही है। हालांकि, चिरंजीवी ने इन खबरों का खंडन किया है।

चिरंजीवी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से उड़ी हैं। निहारिका अभी शादी के लिए काफी छोटी है। इसके अलावा निहारिका अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह तेलेगु फिल्म ओका मनासु में नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी छोटा सा रोल निभाएंगे।

प्रभास खुद करना चाहते हैं शादी

प्रभास के अंकल कृष्णम राजू ने अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा था- मुझसे हर इंटरव्यू में एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि प्रभास शादी कब करेंगे। प्रभास इसी साल शादी कर सकते हैं, क्योंकि इस साल उनकी शादी करने की इच्छा है।

खबरों के मुताबिक बाहुबली की रिलीज के बाद प्रभास को लगभग छह हजार लड़कियों के शादी के प्रपोजल आ चुके थे। प्रभास इन दिनों फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। ये फिल्म इस साल हिंदी, तमिल मलयालम और तेलेगु में रिलीज होगी।

अनुष्का शेट्टी से अफेयर की अफवाह

साउथ ऐक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास के रिलेशनशिप की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। खबरों के मुताबिक अनुष्का अपने कथित बॉयफ्रेंड प्रभास को लेकर काफी पोजिसिव हैं। अनुष्का उनके फोन और कॉल्स पर भी नजर रखती हैं। अनुष्का ने इन बार प्रभास को बर्थडे पर एक घड़ी गिफ्ट की थी।

ये एक डिजाइनर वॉच है। वहीं, प्रभास ने अनुष्का को बतौर बर्थडे गिफ्ट एक BMW कार दी थी। खबरों के मुताबिक अनुष्का ने प्रभास के कहने पर करण जौहर का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Advertisement
Next Article