टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रभु ने प्रस्तावित औद्योगिक नीतियों की समीक्षा की

सुरेश प्रभु ने प्रस्तावित कृषि निर्यात और नई औद्योगिक नीतियों की आज समीक्षा की और निर्यात बढ़ाने की रणनीति पर शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की।

11:48 AM Aug 21, 2018 IST | Desk Team

सुरेश प्रभु ने प्रस्तावित कृषि निर्यात और नई औद्योगिक नीतियों की आज समीक्षा की और निर्यात बढ़ाने की रणनीति पर शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की।

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रस्तावित कृषि निर्यात और नई औद्योगिक नीतियों की आज समीक्षा की और निर्यात बढ़ाने की रणनीति पर शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की। वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार देश के निर्यात को नये स्तर पर ले जाने के लिये नई पहल पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह कहा था कि किसानों की आय बढ़ाने के लिये नई कृषि निर्यात नीति जल्द लायी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को का लक्ष्य हासिल करने के रास्ते पर है। प्रभु ने ट्विटर पर लिखा है कि वाणिज्य सचिव तथा डीजीएफटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। विभिन्न निर्यात संवर्द्धन रणनीति पर चर्चा की और शीघ्र आने वाली कृषि निर्यात नीति तथा औद्योगिक नीति की समीक्षा की।

सुरेश प्रभु ने एक बार और विचार-विमर्श का दिया निर्देश

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने मार्च में कृषि निर्यात नीति का मसौदा पेश किया था। इस नीति का मकसद किसानों के निर्यात को दोगुना करना तथा भारतीय किसानों तथा कृषि उत्पादों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से एकीकृत करना है।

Advertisement
Advertisement
Next Article